Advertisement

सरगुजा संभाग: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सामूहिक दवा सेवन जारी

सरगुजा संभाग में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का सामूहिक दवा सेवन अभियान जारी

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरगुजा संभाग में सामूहिक दवा सेवन (MDA) गतिविधि जारी है। अभियान के अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर के कुल 18 विकासखण्डों में योग्य जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवा दी जा रही है।

संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि अब तक सरगुजा जिले में 4,46,573, सूरजपुर जिले में 2,27,765 और जशपुर जिले में 4,50,819 लोगों को DOT पद्धति (दवा प्रशासक के समक्ष सेवन) से दवा का सेवन कराया जा चुका है। यह अभियान 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अभियान में ट्रिपल ड्रग थेरेपी (Triple Drug Therapy) के तहत डीईसी (DEC), एल्बेन्डाजोल और आईवरमेक्टीन की दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित मानी जाती हैं।

डॉ. अनिल शुक्ला ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाएं और सरगुजा संभाग को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग दें।

संभाग में हाथीपांव (फाइलेरिया) से पीड़ित मरीजों को घरेलू रोग प्रबंधन किट उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। साथ ही हाइड्रोसील से ग्रसित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन भी कराया जा रहा है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47