Advertisement

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: 1 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पात्रता और परीक्षा तिथि

थल सेना में अग्निवीर भर्ती: 1 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

बलरामपुर, 20 फरवरी 2026/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं एवं 8वीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के साथ-साथ स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच संभावित है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 0771-2665212 एवं 0771-2965214 पर कॉल कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47