Advertisement

बलरामपुर में CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 आज, 717 अभ्यर्थी दो केन्द्रों में देंगे परीक्षा

बलरामपुर में CGPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आज, 717 अभ्यर्थी होंगे शामिल

बलरामपुर, 21 फरवरी 2026/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में संपन्न होगी। जिले में परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख जितेंद्र कुमार डहरे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले में बनाए गए 02 परीक्षा केन्द्र

राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले से कुल 717 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा निम्न दो केन्द्रों में आयोजित की जाएगी —

  1. शासकीय महाविद्यालय, बलरामपुर
    (परीक्षा केन्द्र कोड – 1801)
  2. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलरामपुर
    (परीक्षा केन्द्र कोड – 1802)

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी —

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • प्रथम पाली: प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक

उड़नदस्ता दल का गठन

परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केन्द्रवार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत दोनों परीक्षा केन्द्रों के लिए तहसीलदार बलरामपुर सुनील कुमार गुप्ता को दल प्रभारी एवं उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह को सदस्य के रूप में तैनात किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया ने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें
यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो वह दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं किसी एक पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो सकता है।
किसी भी प्रकार के अनुचित साधन के प्रयोग की स्थिति में आयोग के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47