Advertisement

भाजपा नेता पर अफीम खेती का आरोप: भूपेश बघेल का हमला, बोले– “सूखा नशा ही सुशासन है”

भाजपा नेता पर अफीम खेती का आरोप: भूपेश बघेल का हमला, बोले– “सूखा नशा ही सुशासन है”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती, बाउंसरों की निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था जैसे कई पहलू सामने आ रहे हैं, लेकिन इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता, अफीम की खेती, बाउंसर की निगरानी, CCTV कैमरे, मुख्यमंत्री की चुप्पी और गृहमंत्री की खामोशी—ये सभी बातें देखने में अलग-अलग लग सकती हैं, लेकिन इनकी कड़ियाँ आपस में जुड़ी हुई हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

“अभी मोहरे पकड़ में आए हैं”

भूपेश बघेल ने कहा कि अभी इस मामले में सिर्फ मोहरे पकड़ में आए हैं और असली सरगना का पर्दाफाश होना बाकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सूखा नशा ही सुशासन है।”

महिला दिवस पर भी दिया संदेश

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भूपेश बघेल ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति के बिना यह संसार अधूरा है और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज को मिलकर काम करना चाहिए।

राजनीति में बढ़ी हलचल

भूपेश बघेल के इन आरोपों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल इस मामले में भाजपा या राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57