Advertisement

कांग्रेस CEC बैठक में शामिल हुए टी.एस. सिंहदेव, राहुल गांधी और खड़गे के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में टी.एस. सिंहदेव हुए शामिल, आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की।

इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें टी. एस. सिंहदेव भी शामिल हुए। बैठक में के. सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस महासचिव संगठन) सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक के दौरान आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत बनाने और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।

बैठक में शामिल होने के बाद टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी चुनावों की तैयारी और संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47