Advertisement

अग्निवीर भर्ती 2026: भारतीय सेना में आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026। Indian Army में Agniveer Recruitment Scheme के तहत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। Army Recruiting Office Raipur द्वारा जारी सूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। वेबसाइट पर “Agnipath” लिंक पर क्लिक कर नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संचार विवरण सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने पर सिस्टम द्वारा रोल नंबर जनरेट किया जाएगा। परीक्षा तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पहले अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को रैली भर्ती, मेडिकल परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47