Advertisement

मुख्यमंत्री शामिल हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में

रायपुर : सहकारिता किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री शामिल हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष
के कार्यभार ग्रहण समारोह में

रायपुर, 22 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने कहा है कि सहकारिता किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। यह हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सहकारिता सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बघेल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एटीएम सेवा का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद सहकारिता के क्षेत्र की जटिलताओं को दूर करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि सहकारिता के सरलीकरण कर ग्रामीण अंचल के अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में सहकारिता का सरलीकरण के प्रयासों के फलस्वरूप किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर ही सभी धान खरीदी केन्द्रों को सोसाइटी बनाया गया है, इससे पिछले साल धान खरीदी में काफी सुविधा हुई किसी भी स्थान में किसानों को लम्बी लाइनें नहीं लगानी पड़ी। बैंकों में भी भुगतान सरलता और सुविधाजनक ढ़ंग से हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत बनने के लिए गोधन न्याय योजना को भी जोड़ा गया है। इस योजना में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसी प्रकार गौठानों में बनाए जा रहे रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क, वनोपज संग्रहण से जड़े लोगों के द्वारा राशि का लेन-देन सहकारी बैंकों के माध्यम से हो रहा है, इससे सहकारी बैंकों को नए क्षेत्र में कार्य विस्तार का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम को सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहररिया, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57