Advertisement

बलरामपुर: अफवाहों पर लगाम लगाने कलेक्टर ने बनाया मीडिया मॉनिटरिंग दल






बलरामपुर: पश्चिम एशिया संकट के बीच आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर अफवाहों को रोकने कलेक्टर सख्त, मीडिया मॉनिटरिंग दल गठित

पश्चिम एशिया में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति से संबंधित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों की सतत निगरानी हेतु एक विशेष मीडिया मॉनिटरिंग दल का गठन किया है। यह दल एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़ी भ्रामक खबरों पर पैनी नजर रखेगा और आम नागरिकों तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएगा।

मीडिया मॉनिटरिंग दल का स्वरूप:

  • नोडल अधिकारी: चेतन बोरघरिया (अपर कलेक्टर)
  • सदस्य: सुश्री देविका मरावी (जिला जनसंपर्क अधिकारी)
  • सदस्य: संतोष श्रीवास्तव (जिला सांख्यिकी अधिकारी)

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने निर्देश दिए हैं कि मीडिया मॉनिटरिंग दल द्वारा विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित हो रही सूचनाओं पर लगातार नजर रखें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पाए जाने पर तत्काल तथ्य जांच (Fact Check) कर सही जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, ताकि जिले में शांति और सुव्यवस्था बनी रहे।

— समाचार समाप्त —


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47