Advertisement

CG Vyapam Mandi Board Exam 2026: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 2.47 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें ड्रेस कोड और नियम





CG व्यापम मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी


छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा: 2.47 लाख अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा 26 अप्रैल को, कड़े नियमों के बीच होगी तैयारी

मोहला: छत्तीसगढ़ में कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा यह परीक्षा आगामी 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर से लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

परीक्षा का आयोजन राज्य के 16 चयनित जिलों में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
परीक्षा तिथि: 26 अप्रैल 2026
परीक्षा समय: सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 तक
रिपोर्टिंग समय: सुबह 08:00 बजे
गेट बंद होने का समय: सुबह 09:30 बजे

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

  • ड्रेस कोड: अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य है। गहरा रंग (काला, गहरा नीला, जामुनी, मैरून आदि) प्रतिबंधित है।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी और किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर आना वर्जित है।
  • अनिवार्य सामग्री: परीक्षार्थी केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन ही साथ ला सकेंगे।
  • केंद्र का निरीक्षण: परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र की लोकेशन देख लेने की सलाह दी गई है।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (Cheating) के उपयोग पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके लिए उन्हें समय से पहले केंद्र पहुँचना होगा।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57