Advertisement

जगदलपुर: तोते के बच्चों की अवैध बिक्री पर वन विभाग का छापा, टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।






वन विभाग की टीम पर हमला: तोता तस्करी मामला | जगदलपुर


जगदलपुर | 30 अप्रैल 2026

जगदलपुर: संजय मार्केट में तोते के बच्चों की तस्करी का भंडाफोड़, जांच दल पर हमले के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर: शहर के व्यस्त संजय मार्केट क्षेत्र में वन्यप्राणी तोते के बच्चों की अवैध बिक्री के खिलाफ वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
कार्रवाई के दौरान टीम पर हमला करने वाला एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

कार्रवाई और बरामदगी

27 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांगेर घाटी नेशनल पार्क के निदेशक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। संजय मार्केट में सादा कपड़ों में पहुँची टीम ने सब्जी विक्रेता विक्रम मजूमदार के पास से कुल 15 तोते बरामद किए।

बरामद वन्यप्राणी संख्या
प्लम हेडेड पैराकीट 14
रोज रिंग पैराकीट 01

टीम पर जानलेवा हमला

जब वन विभाग की टीम विधिवत जप्ती की कार्रवाई कर रही थी, तभी आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर जांच दल प्रमुख अक्षय कश्यप पर हमला कर दिया। आरोपी हमला कर बरामद तोते के बच्चों के साथ मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद अक्षय कश्यप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

जांच और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को धर दबोचा, जबकि दो अन्य को अगले दिन गिरफ्तार किया गया। वनमण्डलाधिकारी बस्तर के निर्देश पर उपवनमण्डलाधिकारी जगदलपुर इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

अवैध तोता व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47