छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा ने खाद की कमी को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

भाजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा ने खाद की कमी को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज प्रादेशिक धरना आंदोलन के तहत भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा स्थानीय गांधी चौक में किसानों की उपस्थिति में प्रदेश में यूरिया खाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गयाI धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा की वर्तमान कांग्रेस की सरकार में किसान घोर संकट में है, किसान वर्ग चुनाव के समय कांग्रेश को वोट देने के निर्णय पर पश्चाताप कर रहा है और खून के आंसू रो रहा हैI केंद्र सरकार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को की गई है, लेकिन कांग्रेस सरकार किसानों के हित की चिंता ही नहीं कर रही है यदि जल्द से जल्द खाद की पर्याप्त उपलब्धता शासन द्वारा जिले में नहीं की जाती है तो भाजपा किसान मोर्चा के साथ भारतीय जनता पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगीI भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस के राज में किसान हरदम परेशान हुआ, कभी बारदाने को लेकर परेशानी होती है, धान बेचने को लेकर परेशानी होती है, भुगतान को लेकर परेशानी होती हैI  अभी खाद को लेकर छत्तीसगढ़ के किसान परेशान हैंI इस सरकार ने साढ़े नौ लाख मैट्रिक टन जो खाद है उसकी मांग की थी और केंद्र सरकार साढ़े नौ लाख के हिसाब से आपूर्ति प्रति वर्ष करती है, इस साल कांग्रेस सरकार ने 13 लाख मैट्रिक टन रासायनिक खाद की मांग की थी उसी और यह सरकार किसानों को बोल रही है, आप जैविक खेती करिए और कम्पोज खाद बेचेंगे और रकबा कम करने की बात कर रही हैI  गिरदावरी में धान का रकबा कम कर दिया गया पेड़ लगाने की योजना जो उसमे धान का रकबा कम किया जा रहा हैI जेवीक खाद छत्तीसगढ़ में बढ़ कैसे रहा है इसका उत्तर सरकार को देना चाहिएI कुलमिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कला बाजारी की जा रही हैंI प्राइवेट सेक्टर में ज्यादा आबंटित किया जा रहा है, सरकारी समितियों को कम खाद आवंटित किया जा रहा है, कुल मिलाकर भूपेश सरकार किसानों को परेशान करना चाहते हैI

धान खरीद पाने में सरकार सक्षम नहीं है इसलिए तरह-तरह से किसानों को परेशान करने का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा हैI भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर जी ने कहा कि किसानों को झूठे वादे कर सत्ता में आने वाली भूपेश सरकार ने किसान वर्ग के साथ ही सबसे बड़ा छल किया और कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों के कारण अपनी आंखों के सामने खाद के अभाव में अपनी फसल बर्बाद होते हुए अपनी निगाहों से किसान ताक रहा हैI प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार से यूरिया की जो मांग है उसे कम करने के कारण यह समझ आया कि जैविक खेती और गोबर इनके द्वारा जो खरीदा गया हैI  गोबर खरीदा गया वह सरकार हमको ही 10 रुपए किलो में बेच रही है, ऐसी स्थिति में किसान इसका विरोध कर रहे हैं I जिस प्रका किसानों से जो ₹2 किलो गोबर खरीदा गया था उसे ₹10 किलो में सरकार बेच किसानों को ही बेच रही है बहुत से किसानों ने मुझे अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो जैविक खाद दिया जा रहा है, उसमें बालू काली मिट्टी डालकर हमें दिया रहा हैI  हमसे 2 रुपए किलो मेंर खाद्य की कमी से किसान जूझ रहे हैं वह बहुत शर्मनाक है किसानों को इस मुसीबत से निकालने के लिए हम सभी यहां भाजपा किसान मोर्चा के इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में एकत्रित हुए हैं I भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने कहा कि तीन लाख 97 हजार एकड़ कृषि योग्य भूमि में से ढाई लाख एकड़ कृषि भूमि में सिर्फ धान का पैदावार होता है जिसमें प्रति एकड़ 1 क्विंटल यूरिया व एक कुंटल डीएपी की खपत होती है ढाई लाख एकड़ में लगभग 500000 क्विंटल खाद की आवश्यकता पड़ती है उसके बाद भी प्रदेश सरकार सरगुजा जिले के लिए 2000 मेट्रिक टन कम खाद की मांग रखती हैI

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यह दर्शाता है कि सरकार को कृषि रकबा का कोई ज्ञान नहीं और जिस सरकार को इतना भी पता ना हो वह सरकार भला किसानों के लिए क्या कर सकती हैI  आज इसका परिणाम है कि किसान यूरिया व खाद के अभाव में खून के आंसू रो रहा है I भाजपा के वरिष्ठ नेता व पत्रकार संघ के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चुनाव के समय बहुत लोक लुभावन वादे किए चाहे युवा हो महिला हो बुजुर्गो हो चाहे किसान हो किसानों के बदौलत प्रदेश में आई कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहे जाने वाले यहाँ के अन्न दाताओं को हाथ मे कटोरा ही थमा दिया हैं और किसानों को खून के आँशु रोने पर मजबूर कर दियाI  नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि सरगुजा के किसानों का बहुत बुरा स्थिति है अभी उन्हें यूरिया की जरूरत है और मार्केट व समितियों में यूरिया ही नहीं हैI किसान समितियों का चक्कर लगते लगते बहुत बुरे स्थिति में है किसान छले गए हैं I भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा उनके हक के लिए लड़ाई लड़ने के लिए अग्रसर हैI  धरना में जिला महामंत्री भाजपा अभिमन्यु गुप्ता ,देवनाथ पैकरा, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष ,राम लखन पैकरा, निलेश सिंह, निश्चल प्रताप सिंह ,मंजूषा भगत ,सोनू तिग्गा, हरविंदर सिंह, विद्यानंद मिश्रा ,आकाश गुप्ता, अनिल जयसवाल, अनिल तिवारी, राजकुमार गुप्ता, राजू पांडे, विश्व विजय सिंह तोमर, गौतम विश्वकर्मा, वेदांत तिवारी, आशुमल गर्ग, अंकित तिर्की ,दिव्यांशु केसरी, वीर सोनी ,सौरभ जयसवाल व किसान मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, श्रवण सिंह, मनीष बारी, हीरा साय, मोहपाल राजवाड़े,नरेंद्र सिंह, गोपाल यादव, रघुरेश्वर गुप्ता, सतीश जायसवाल, प्रदीप प्रेमी ने भी यूरिया की मंडलों में भारी किल्लत को लेकर अपने-अपने विचार रखेंI

भाजपा किसान मोर्चा के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, महामंत्री मनोज कंसारी वअभिषेक प्रताप सिंह के द्वारा किया गयाI कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे बलराम जयसवाल, प्रेमानन्द तिग्गा ,अजय प्रताप सिंह ,अवधेश सोनकर, विकास वर्मा, शैलेश कुमार सिंह, विकास पांडे, राजेन्द्र जायसवाल, निरंजन राय, नछत्तर सिंह, दशरथ सोनी, अजय सिंह, धनंजय द्विवेदी, सुनील बघेल, अंकित जायसवाल, रामभरोस, रामप्रवेश पांडे ,धनराम, नागेश, प्रवीण गुप्ता, अभिमन्यु श्रीवास्तव, संजू कश्यप ,अमित पटेल, संजय एकका, विकास सोनी, विनोद मिश्रा, सर्वेश तिवारी ,शरद सिन्हा, गोलू यादव, अनुराग शुक्ला, कमल सहाय, रावजोत सिंह, भारत सिंह, सोमेश्वर दास, रजनी, रश्मि जायसवाल, मधु चौदाहा ,शंभू सोनी, अमोक कश्यप, नंद किशोर ताम्रकार, सौरभ वर्मा, सुमित मिश्रा, विधान तिवारी, दिवस दुबे,ललिता तिर्की, कैलाश ठाकुर, अनीश सिंह, अभी सोनी, सदन सोनी, विश्वनाथ गुप्ता, रोहित कुशवाहा, चमन मोहन, रोहित केसरवानी, कैलाश गिरी, सतीश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, राजेश सोनी ,सालम केरकेट्टा, प्रकाश कुमार कुशवाहा, मदन गोपाल सिंह, प्रियानाथ, अभिषेक शर्मा, रंजन दास, मनोहर लाल,शशि कुमार, शंकर दास ,रोहित राजवाड़े, गौरी शंकर, कन्हैया सोनी ,अविनाश तिवारी ,जय सिंह, प्रदुमन पैकरा, अगस्त पांडे, देव प्रकाश यादव, दिनेश कुमार, मदन अग्रवाल, राजेश सिंह, दिलीप प्रजापति, अंजनी दुबे, मुकेश ठाकुर, राम नागेश, शुभम पांडे ,बोधन पैकरा, विजय शर्मा के साथ-साथ भारी संख्या में किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेI

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!