Advertisement

ऋषि पंचमी के मौके पर महाराष्ट्र से आईं हजारों श्रद्धालु महिलाओं ने अमरकंटक में मां नर्मदा के रामघाट पर आस्था की डुबकी लगाई

ऋषि पंचमी के मौके पर महाराष्ट्र से आईं हजारों श्रद्धालु महिलाओं ने अमरकंटक में मां नर्मदा के रामघाट पर आस्था की डुबकी लगाई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सोन नदी के उद्गम स्थल सोनमुड़ा में भी स्थानीय लोगों ने स्नान किया।

नागपुर, भंडारा, अमरावती, नासिक और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों से महिलाएं अमरकंटक पहुंचीं। महिलाओं ने सुबह से पूजा-पाठ किया और नर्मदा के पवित्र जल में स्नान किया।

नर्मदा किनारे बनाया मिट्टी का शिवलिंग

धार्मिक परंपरा के अनुसार महिलाओं ने पारंपरिक कपड़े पहनकर नर्मदा किनारे मिट्टी का शिवलिंग बनाया। इसके बाद बेलपत्र और फूल चढ़ाकर पूजा की। महिलाओं ने पत्तियों और अनाज से भगवान गणेश की मूर्तियां भी बनाईं और उनकी पूजा-अर्चना कर आरती की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऋषि पंचमी पर स्नान का खास महत्व

अमरकंटक जैसी पवित्र जगह पर भाद्रपद शुक्ल पंचमी के दिन नर्मदा में स्नान का खास धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु ऋषियों को याद कर पूजा-अर्चना करते हैं और नर्मदा में स्नान करते हैं।

14 से 15 हजार श्रद्धालु पहुंचे

पिछले तीन-चार सालों से महाराष्ट्र से श्रद्धालु ऋषि पंचमी पर अमरकंटक पहुंच रहे हैं। इस साल भी करीब 14 से 15 हजार श्रद्धालु सैकड़ों गाड़ियों से मां नर्मदा के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरी धार्मिक नगरी भक्ति और उत्साह से भर गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47