Advertisement

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पता पूछने के बहाने राहगीर को रोककर मोबाइल और पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पता पूछने के बहाने राहगीर को रोककर मोबाइल और पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर संजय देवांगन, साहिल चेलक और नाबालिग को पकड़ा। संजय देवांगन (25) मिलन चौक संतोषी पारा का रहने वाला है। वहीं साहिल चेलक (19) करुणा अस्पताल के पास, दीपक बक्श के पास का निवासी है।

सर्विस रोड पर राहगीर को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर बिजली ऑफिस के पास वारदात हुई। भिलाई-3 के सुभाष चौक, शीतला पारा निवासी सुरेंद्र कुमार बघेल रात में घर से टहलने निकले थे। वे सर्विस रोड से होते हुए बिजली ऑफिस के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके पास आए और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की।

मोबाइल देने से मना किया तो दी जान से मारने की धमकी

कुछ देर बाद तीनों युवकों ने सुरेंद्र को घेर लिया और मोबाइल मांगने लगे। सुरेंद्र ने मोबाइल देने से मना किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरदस्ती उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया। वारदात के बाद तीनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राहगीरों को लूटने का तय किया था तरीका

पुलिस के अनुसार, आरोपी राहगीरों को निशाना बनाने के लिए एक तय तरीका अपनाते थे। तीनों बाइक से घूमते थे और सुनसान या कम भीड़ वाले स्थान पर राहगीर को पता पूछने के बहाने रोकते थे। बातचीत के दौरान उसे घेर लेते और मोबाइल या अन्य सामान मांगते थे। विरोध करने पर धमकी देकर सामान छीन लेते और फरार हो जाते थे।

केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद सुरेंद्र कुमार बघेल ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी जानकारी और लगातार जांच के आधार पर पुरानी भिलाई और छावनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों तक पहुंची।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

तीन मोबाइल और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें वीवो V27 की कीमत करीब 35 हजार रुपए, सैमसंग मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपए और टीपल सी मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल हीरो बाइक क्रमांक CG 07 CY 9369 भी जब्त की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47