Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गणेश चतुर्थी पर DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गणेश चतुर्थी पर DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास नशे में आरोपी ने युवक के सीने में 4-5 बार चाकू घोंपा। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी मर्डर के बाद भी पंडाल के पास चाकू लेकर घूमता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। वह 2 साल नशामुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

साउंड सिस्टम को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, सोमवार (14 सितंबर) शाम ग्राम संबलपुरी में राशन दुकान के सामने बने गणेश पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) मौजूद थे। उनके बीच साउंड सिस्टम को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

सीने में 4-5 बार घोंपा चाकू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गुस्से में अमन ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के सीने पर लगातार 4 से 5 वार किए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई वारदात से पंडाल के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक और आरोपी

  1. आकाश सूर्यवंशी (22) मृतक, पिता अंशु सूर्यवंशी
  2. अमन सूर्यवंशी (23) आरोपी, पिता प्रहलाद सूर्यवंशी

    साउंड सिस्टम को लेकर विवाद

    पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इसी दौरान चाकू से हमला करने पर आकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

    घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्यूरी में रखा गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47