Advertisement

रायपुर : कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.16 करोड़ टीके लगाए गए

रायपुर : कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.16 करोड़ टीके लगाए गए
*45 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 18 से 44 आयु वर्ग के 28 प्रतिशत नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका*

*प्रदेश के 94.1 लाख लोगों ने पहला टीका और 21.63 लाख ने लगवाए हैं दोनों टीके*

रायपुर. कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (22 जुलाई तक) एक करोड़ 15 लाख 73 हजार 458 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 94 लाख दस हजार 415 लोगों को इसका पहला टीका और 21 लाख 63 हजार 043 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख नौ हजार 094 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 16 हजार 717 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 50 लाख 59 हजार 784 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 37 लाख 24 हजार 820 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 43 हजार 880 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 23 हजार 659 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 15 लाख 95 हजार 478 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक लाख 026 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 28 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 76 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 27 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक चार लाख दस हजार 627, बलौदाबाजार-भाटापारा में चार लाख आठ हजार 732, बलरामपुर-रामानुजगंज में दो लाख 34 हजार 710, बस्तर में तीन लाख 49 हजार 787, बेमेतरा में दो लाख सात हजार 784, बीजापुर में एक लाख नौ हजार 223, बिलासपुर में सात लाख 30 हजार 484, दंतेवाड़ा में एक लाख 46 हजार 896, धमतरी में तीन लाख 87 हजार 289, दुर्ग में आठ लाख 41 हजार 252, गरियाबंद में एक लाख 96 हजार 858, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक लाख 50 हजार 525, जांजगीर-चांपा में पांच लाख 44 हजार 916 और जशपुर में तीन लाख 19 हजार 852 टीके लगाए जा चुके हैं।

कबीरधाम जिले में कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर दो लाख 98 हजार 141, कांकेर में तीन लाख आठ हजार 544, कोंडागांव में एक लाख 99 हजार 116, कोरबा में पांच लाख 24 हजार 361, कोरिया में दो लाख 27 हजार 373, महासमुंद में पांच लाख 80 हजार 499, मुंगेली में दो लाख 28 हजार 812, नारायणपुर में 46 हजार 441, रायगढ़ में 11 लाख 44 हजार 794, रायपुर में 13 लाख 50 हजार 201, राजनांदगांव में सात लाख 77 हजार 985, सुकमा में एक लाख 45 हजार 396, सूरजपुर में दो लाख 75 हजार 630 तथा सरगुजा में चार लाख 27 हजार 230 टीके अब तक लगाए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47