Advertisement

छत्तीसगढ़ बिजली टैरिफ संशोधन: उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, यहाँ देखें पूरा विवरण





राजनांदगांव: बिजली दरों में वृद्धि के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत


राजनांदगांव: बिजली दरों में संशोधन के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नए टैरिफ संशोधन के बाद, राजनांदगांव क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते बिजली दरों में हुई वृद्धि का असर आम जनता पर बेहद सीमित रहेगा।

1. बीपीएल परिवारों को 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली

क्षेत्र के चारों जिलों में गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले 1,17,661 उपभोक्ताओं को 30 यूनिट तक बिजली पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही है। इसका भार राज्य सरकार वहन कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
जिला लाभान्वित बीपीएल उपभोक्ता
कबीरधाम 54,886
राजनांदगांव 25,000
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 23,834
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 13,941

2. ‘मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना’: 3.82 लाख उपभोक्ताओं को 50% छूट

इस योजना के अंतर्गत चारों जिलों के 3,82,519 घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की खपत पर 50 प्रतिशत की भारी छूट मिल रही है। इस सब्सिडी के कारण उपभोक्ताओं पर दर वृद्धि का असर मात्र 0 से 3.65 प्रतिशत के बीच ही रहेगा।

जिला लाभान्वित घरेलू उपभोक्ता
राजनांदगांव 1,92,000
कबीरधाम 93,010
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 62,369
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 35,140

‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ से बिजली बिल होगा शून्य

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, राजनांदगांव के कार्यपालक निदेशक (ED) श्री शिरीष सेलट ने बताया कि उपभोक्ताओं के पास अपने बिल को शून्य या न्यूनतम करने का सुनहरा अवसर है। ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जा रही है। यह उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47