Advertisement

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में शनिवार को सोलर पैनल लगाते समय हादसा हो गया

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में शनिवार को सोलर पैनल लगाते समय हादसा हो गया। एक मकान की छत पर काम कर रहे 2 मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 3 मजदूर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उसे उठाने के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तेज करंट लगते ही दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।

पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा जांच शुरू की

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों और तीसरे मजदूर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। हाईटेंशन लाइन के पास कार्य करने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।

शुरुआती जांच में हादसा करंट लगने से होना सामने आया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और सभी पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47