Advertisement

सरगुजा जिले के ग्राम कोटबर्रा में जमीन के बंटवारे के लिए नापजोख करने गए पटवारी को ग्रामीणों ने पीट दिया

सरगुजा जिले के ग्राम कोटबर्रा में जमीन के बंटवारे के लिए नापजोख करने गए पटवारी को ग्रामीणों ने पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटवारी अपने साथ पटवारी संघ के लोगों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार कुन्नी (लखनपुर) के आदेश पर हल्का नंबर 27, ग्राम लब्जी के पटवारी सुबोध लकड़ा शुक्रवार को ग्राम कोटबर्रा में फर्द बंटवारे के लिए पहुंचे थे। यह बंटवारा घनश्याम के आवेदन पर किया जा रहा था। बंटवारे के लिए पटवारी सुबोध लकड़ा जमीनों की नापजोख कर रहे थे।

अपनी जमीन को नापना बताकर पीटा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पटवारी सुबोध लकड़ा ने बताया कि नापजोख के दौरान गांव के ही जगदीश, बलदेव, विष्णु, सहत, कंतर आए और हमारी जमीन क्यों नाप रहे हो कहकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज भी छीन लिया। मारपीट और दस्तावेज छीने जाने के कारण पटवारी सुबोध लकड़ा ने बंटवारे का काम रोक दिया।

घटना की सूचना पटवारी ने पटवारी संघ के पदाधिकारियों को दी और खुद थाने पहुंचे। पटवारी संघ ने थाना प्रभारी से मुलाकात की और तत्काल मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले में जगदीश उसके पिता बलदेव, विष्णु, सहत राम और कंतर राम के खिलाफ धारा 115(2), 121, 191(2), 221, 296(बी), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47