Advertisement

कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया

कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। 9 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 सितंबर को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर केशकाल थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच से दिल्ली तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 30 जून को पुलिस ने दिल्ली से पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच के दौरान आरोपी की पहचान पंकज शर्मा (25) निवासी राम गंगा कॉलोनी, सेक्टर-7, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसे बरेली बुला लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर और दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित किराए के मकान में रखकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ी गईं

आरोपी के खिलाफ जांच के दौरान बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, साइबर आरक्षक मनोज मरकाम और महिला आरक्षक अहिल्या यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47