ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान देशभर के 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। हालांकि जिन छात्रों का एडमिशन पहले से इन कॉलेजों में है, उन्हें बीच में नहीं छोड़ा जाएगा।
सबसे अधिक प्राइवेट कॉलेज बंद
इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा नुकसान प्राइवेट कॉलेजों को हुआ है। बंद होने वाले कुल 58 संस्थानों में से 55 कॉलेज प्राइवेट यानी निजी फंड से चलने वाले हैं। सिर्फ 3 कॉलेज सरकारी सहायता प्राप्त (Government-Aided) हैं।















