Advertisement

Viral Video: विधानसभा सदन के अंदर का वीडियो, देखिए मंत्री टीएस सिंहदेव ने क्या कहा?

सदन के अंदर का वीडियो वायरल, देखिए मंत्री टीएस सिंहदेव ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव ने जो भी कुछ कहा उसका वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है।
आज मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए। सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही। बोले की मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नहीं समझता हू।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव खड़े हुए और उन्होंने रुँधे कंठ से यह कहते हुए सदन छोड़ दिया की अब बहुत हुआ। बहुत हो गया। मेरे बारे में मेरे माता पिता के बारे में आप सब जानते हैं। मेरे बारे में कुछ ऐसा बताने की कोशिश हुई जो नहीं जानते। जब तक सरकार अपना पक्ष स्पष्ट नहीं करती। मेरी भुमिका को लेकर नहीं कहती। तब तक इस उच्च स्तरीय सदन और उसके मानदंडों के यह अनुरुप होगा कि मैं इस सदन में ना रहूं। अध्यक्ष जी आपकी अनुमति से यह सदन तत्काल छोड़ रहा हूँ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

बृहस्पति सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि महाराजा टीएस सिंहदेव उनकी हत्या कराकर मुख्यमंत्री बनना चाहते है। जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में है। वहीं बृहस्पति सिंह मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जो वक्तव्य दिया है उसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नाराज़गी जताई।

टीएस सिंहदेव नाराज, अपने बंगले में लगवाया ताला


छत्तीसगढ़ टीएस सिंहदेव नाराज, अपने बंगले में लगवाया ताला

रायपुर। बृहस्पति सिंह विवाद मामले में सदन से अपनी बात कहकर निकले मंत्री टीएस सिंहदेव अपने शासकीय आवास पहुंच गए है. लेकिन अपने बंगले पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बंगले में ताला लगवा दिया है और किसी को भी बंगले के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. सदन के बाहर और बंगले में भी मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश, लेकिन उन्होंने किसी से भी कोई बात नहीं की. अब टीएस सिंहदेव के बंगले के बाद मीडियाकर्मियों का जमावड़ा है और सभी को उम्मीद है कि बाबा बाहर आकर मीडिया से बात करेंगे. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय अंदर मौजूद है.।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05