Advertisement

भिलाई में पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया

भिलाई में पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले महिला की पारिवारिक परेशानियों का फायदा उठाया। फिर कभी जिन्न और प्रेत का डर दिखाकर तो कभी मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर किस्तों में लाखों रुपए लेता रहा। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी और अलग-अलग बहाने बनाकर वसूली जारी रखी।

भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन बधोरिया (43) के खिलाफ महिला की शिकायत पर 16 दिन पहले धोखाधड़ी, धमकी और डरा-धमकाकर पैसे वसूलने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल आरोपी के बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की जांच की जा रही है। आरोपी पवन बधोरिया पहले निवासी नेचर सिटी, उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर में रहता था। लेकिन वर्तमान में सतपुड़ा परिसर, थाना गांधी नगर, जिला इंदौर (मध्यप्रदेश) में रह रहा था।

रायपुर में हुई थी पहचान शिकायत के मुताबिक साल 2023 में रायपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान महिला की मुलाकात पवन बधोरिया से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने अपने परिवार की परेशानियों का जिक्र किया। इस पर आरोपी ने दावा किया कि वह विशेष पूजा-पाठ कराकर सारी समस्याएं दूर करा सकता है। इसके बाद उसने महिला से लगातार संपर्क बनाए रखा और पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और दूसरे धार्मिक कामों के नाम पर पैसे मांगने लगा। महिला भरोसा करती रही और अलग-अलग किस्तों में उसे रकम देती गई।

जिन्न और प्रेत का डर दिखाकर बनाता था दबाव महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर कहता था कि उसके परिवार पर प्रेत बाधा और जिन्न का असर है। अगर समय पर पूजा नहीं कराई गई तो पूरे परिवार को नुकसान हो सकता है। जब भी महिला पैसे देने में देरी करती, वह कहता कि जिन्न नाराज हो जाएंगे और बड़ा अनर्थ हो सकता है। आरोपी ने कई बार गुप्त पूजा कराने की बात कहकर पैसे लिए। यहां तक कि उसने 43 दिन तक लगातार दीपक जलाने जैसी बातें भी कहीं, ताकि महिला का भरोसा बना रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पति के एक्सीडेंट की बात कही, बाद में सड़क हादसे में हुई मौत महिला का आरोप है कि आरोपी ने एक बार कहा था कि अगर विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति का एक्सीडेंट हो सकता है। इसके लिए उसने करीब डेढ़ लाख रुपए लिए। कुछ समय बाद महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने महिला के डर और दुख का फायदा उठाया। अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह लगातार पैसों की मांग करता रहा। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी अक्सर नई-नई कहानियां बनाकर पैसे मांगता था। कभी कहता कि उसकी मां का ऑपरेशन होना है, कभी पिता की मौत का बहाना बनाता। कई बार खुद को पुलिस के कब्जे में बताकर भी पैसे मांगे।

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर भी लिए लाखों पूजा-पाठ के अलावा आरोपी ने महिला के बेटे को भी अपने जाल में फंसा लिया। उसने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने कहा कि वह बड़े निवेशकों के साथ काम कर रहा है और जल्द ही करोड़ों रुपए का फायदा होगा। इस भरोसे में महिला और उसके बेटे ने अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम उसके खातों में भेज दी। लेकिन न मुनाफा मिला और न ही पैसे वापस लौटाए गए। एक बार उसने फोन कर कहा कि उसे पुलिस ने पकड़ लिया है और छोड़ने के लिए लाखों रुपए देने होंगे। उसने महिला और उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने और गुंडे भेजने की धमकी भी दी। डर के कारण महिला ने उसे कई लाख रुपए और भेज दिए।

पैसे मांगने पर नस काटने की फोटो भेजी जब महिला और उसके बेटे ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शिकायत के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में उसने अपने हाथ की नस काटकर फोटो खींची और व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके जरिए वह महिला पर मानसिक दबाव बनाता रहा ताकि वह पैसे मांगना छोड़ दे। बाद में आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग की बातें कहकर महिला से और पैसे ले लिए। एक बार महिला को भोपाल बुलाकर 4 लाख रुपए नकद भी लिए गए। बैंक खाते और लेनदेन की जांच जारी करीब दो साल तक अलग-अलग बहानों से पैसे लेने के बाद भी महिला को कोई फायदा नहीं मिला। जब उसने पूरी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किया है। आरोपी को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसके बैंक खातों, पैसों के लेनदेन और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47