Advertisement

कवर्धा में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया

कवर्धा में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल की, आज उनके शासनकाल में रामलला के मंदिर की सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि रामलला का चढ़ावा और मंदिर व्यवस्था सुरक्षित नहीं है, तो यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर सीधा आघात है।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

नवीन जायसवाल ने भाजपा नेताओं से इस मामले पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस विषय की सच्चाई सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

ममता चंद्राकर ने भाजपा पर साधा निशाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक “जय श्रीराम” के नाम पर राजनीति की, लेकिन आज रामलला के मंदिर से जुड़े विवादों पर उसकी चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

‘देश की जनता सच्चाई जानना चाहती है’

जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाया, लेकिन अब मंदिर से जुड़े विवादों पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूरे मामले की सच्चाई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई चाहती है।

‘धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को जवाब देना होगा’

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को अब देश की जनता को जवाब देना होगा। उन्होंने राम मंदिर से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल कथित चोरी या वित्तीय अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास से जुड़ा विषय है। कांग्रेस ने पूरे मामले की न्यायिक जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सच्चाई देश के सामने लाने की मांग की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47