Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 48 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 48 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला है। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है।

घटना के बाद से महिला का पति घर से लापता है, जिसके चलते पुलिस उससे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ निवासी राजकुमारी चौहान (48) का शव मस्जिदपारा स्थित झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिला। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटने पर मां घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद घर के बाहर झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रात में पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पति लापता, हत्या के एंगल से जांच

घटना के बाद से महिला का पति मोहब्बत चौहान घर से गायब बताया जा रहा है। इस कारण पुलिस उसे भी जांच के दायरे में रखकर तलाश कर रही है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

धरमजयगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47