Advertisement

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे -सूरजपुर कलेक्टर

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे -सूरजपुर कलेक्टर

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी, बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुरआज 27 जुलाई 2021 को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास पूर्ण आयोजित करने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिले के बालक हाई स्कूल स्टेडियम में 15 अगस्त को हर्षोल्लास और उमंग पूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। उन्होंने समारोह के आयोजन के लिए बैठक में अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।
कलेक्टर ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के लिए बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह कोविड से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकाल का पालन करते हुए हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बैठक व्यवस्था पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। सभी आगंतुको को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समारोह की तैयारी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ध्वजारोहण के एक दिन पहले तिरंगे के सही होने की जांच कर और उसे फहराने का पूर्वाभ्यास अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का कड़ाई से पालन करते हुए गरिमामय ध्वजारोहण करने कहा।
मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और मुख्यमंत्री के आम जनता के नाम प्रेषित संदेश का मुख्य अतिथि द्वारा वाचन होगा। पुलिस बल सहित विभिन्न टुकड़ियो द्वारा परेड कर सलामी दी जाएगी। कलेक्टर ने 15 अगस्त को मिनट-टू-मिनट क्रमबद्ध कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है ।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्य समारोह में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साउंड सिस्टम, पेयजल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता, आमंत्रण पत्र, प्रशस्ति पत्र, मेडल आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47