भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया।
सिंधु ने 3 साल बाद किसी सुपर-750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वे 2023 डेनमार्क ओपन के टॉप-4 में पहुंची थीं।
यह 2026 सीजन में सिंधु का तीसरा सेमीफाइनल भी है। साल की शुरुआत उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें स्थान से की थी, लेकिन शानदार प्रदर्शन के दम पर अब वह नौवें स्थान पर पहुंच चुकी हैं।











