CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के जरिये अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल 96.78% स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। CBSE 10वीं मेन एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद लगभग 6.7 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था।















