Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जमीन विवाद के चलते 2 चचेरे भाइयों ने शिक्षक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जमीन विवाद के चलते 2 चचेरे भाइयों ने शिक्षक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। उस पर हथौड़े से भी हमला किया गया। पुलिस ने मामले में दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, गुस्साए मृतक के परिवार ने आरोपियों का घर जला दिया।

शिक्षक और चचेरे भाइयों के विवाद को लेकर रविवार को गांव में मीटिंग भी हुई थी। जिसमें आरोप लगाया है कि, बंटवारा होने के बाद भी टीचर जमीन पर खेती नहीं करने दे रहा था। नापने भी नहीं दे रहा था। जिससे वो परेशान हो गए थे। घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर की है।

सुबह स्कूल जाने निकला था टीचर

जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयकरन जगते (50) सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे, जहां अक्सर मवेशी बैठते हैं, वहां पहले से घात लगाए बैठे उनके रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

चाकू-हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए गए

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

आरोपियों ने शिक्षक पर चाकू और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

गुस्साए लोगों ने आरोपियों का घर फूंका

घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिवारवालों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की, फिर घर में आग लगा दी थी, जिसे काबू पा लिया गया। गांव में तनाव का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।

जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह

इस मामले में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि, शुरुआती जांच में जमीन विवाद ही हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05