Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की कुम्हारी पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की कुम्हारी पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत कुल 8.05 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपी कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था और नशीली गोलियां बेचने की तैयारी में था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय मो. अनवर के रूप में हुई है। वह ग्राम परसदा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी कार से 20 पत्तों में रखी 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट मिलीं। हर पत्ते में 50-50 गोलियां थीं। पुलिस के अनुसार इन टैबलेट का कुल वजन 110 ग्राम है, जिसे व्यावसायिक मात्रा माना गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख रुपए नकद, एक रियलमी मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है।

संदेह के आधार पर पुलिस ने रोका था

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड, कुम्हारी के पास एक व्यक्ति मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास रखी अल्प्राजोलम टैबलेट अवैध रूप से थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार में नशीली गोलियां लेकर घूमता था आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वाहन में नशीली गोलियां लेकर घूमता था और ग्राहक मिलने पर उनकी बिक्री करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह अल्प्राजोलम टैबलेट की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी।

मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए सामान में 4 लाख रुपए कीमत की अल्प्राजोलम टैबलेट, 3 लाख रुपए कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार, 1 लाख रुपए नकद और 5 हजार रुपए कीमत का मोबाइल शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47