Advertisement

करीब आठ साल पहले ऑक्सीजोन परियोजना के लिए हटाए गए 69 दुकानदारों का अब जल्द व्यवस्थापन होने जा रहा

करीब आठ साल पहले ऑक्सीजोन परियोजना के लिए हटाए गए 69 दुकानदारों का अब जल्द व्यवस्थापन होने जा रहा है। रायपुर नगर निगम ने इन दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकान देने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों से कहा कि ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदारों का सहमति के अनुसार नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से जल्द व्यवस्थापन किया जाए।

महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि दुकानों के आवंटन से पहले पूरे बाजार परिसर को व्यवस्थित किया जाए। चबूतरों की नंबरिंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही दुकानों का आवंटन किया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

2017 में कुछ घंटों में हटा दी गई थीं दुकानें

खालसा स्कूल के सामने सड़क चौड़ीकरण और ऑक्सीजोन परियोजना के लिए 26 दिसंबर 2017 को नगर निगम ने 69 दुकानों को तोड़ दिया था। कार्रवाई सुबह कुछ ही घंटों में पूरी कर दी गई थी। उस समय दुकानदारों का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया, जिससे वर्षों से चल रहा उनका कारोबार एक झटके में बंद हो गया।

दुकानदार तब से लगातार पुनर्वास की मांग कर रहे थे। इस दौरान कई जगहों पर व्यवस्थापन का प्रस्ताव आया, लेकिन बाहरी इलाके में दुकानें लेने से व्यापारियों ने इनकार कर दिया। बाद में शहर के भीतर उपयुक्त स्थान तलाशा गया। अब क्रिस्टल आर्केड के सामने उन्हें बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47