Advertisement

संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामे के बीच शुरू हुई

संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामे के बीच शुरू हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी पार्टियों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा- संसद चलने दें। यहां चर्चा और बातचीत होनी चाहिए, ताकि देश में सकारात्मक संदेश जाए। हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा होगी। इस विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव किए गए हैं। स्पीकर ने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

NDA के कई युवा सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे। इनमें भाजपा की बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या शामिल हैं। INDIA ब्लॉक के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई बहस में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले सुबह NDA संसदीय दल की वीकली ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित किया। पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी बैठक में बुलाया गया। TMC छोड़कर NCPI में शामिल हुए सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष समेत पार्टी के सांसद बैठक में पहुंचे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47