पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो को Meta ने रीस्टोर कर दिया है। कंपनी की तरफ से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते वीडियो हट गया था।
इससे पहले फेसबुक पर पीएम मोदी का एक वीडियो दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद इसे लेकर सवाल उठे। मोदी ने ये वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था, जिसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को मैसेज दिया था।
इधर, न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के ग्लोबल हेड और कंपनी के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को भी तलब किया है।















