भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में घुसकर 210 किलो स्क्रैप कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में घुसकर 210 किलो स्क्रैप कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए 210 किलो स्क्रैप कॉपर, जिसकी कीमत करीब 1.26 लाख रुपए है, पहले ही जब्त किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुहीकर (34) निवासी कुरूद और प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद (31) निवासी मरोदा शामिल हैं।

मामले का मुख्य आरोपी नेमचंद यादव (32) पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

भिलाई भट्ठी थाना पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे कुछ लोगों को अवैध रूप से प्लांट में घुसकर स्क्रैप कॉपर चोरी करते हुए पकड़ा था। इसके बाद सीआईएसएफ ने भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पहले मुख्य आरोपी हुआ था गिरफ्तारa

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलो स्क्रैप कॉपर बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.26 लाख रुपए आंकी गई। उसे 24 मई को ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

हालांकि, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी आकाश कुहीकर और प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद वारदात के बाद से फरार थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। 27 जुलाई को दोनों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बिना अनुमति प्लांट में घुसे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बिना अनुमति प्लांट परिसर में प्रवेश कर वहां रखा स्क्रैप कॉपर चोरी करने की कोशिश की थी। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें देख लिया और कार्रवाई की।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुख्य आरोपी नेमचंद यादव के साथ मिलकर भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप कॉपर चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।