एर्नाकुलम से पुणे जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी सामने आई। नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर कोच को ट्रेन से अलग किया गया। उस कोच के सभी यात्रियों को ट्रेन की दूसरी बोगियों में शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रेन अपने आगे के सफर के लिए रवाना हुई।
पनवेल स्टेशन पुणे जंक्शन से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के बी-1 कोच में कंट्रोल आर्म टूटा हुआ मिला था। इसे कैरिज एंड वैगन (सी एंड डब्ल्यू) फेल्योर माना गया है। सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित कोच को ट्रेन से हटाना जरूरी था।















