Advertisement

यूपी के ललितपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ हादसा हो गया

यूपी के ललितपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ हादसा हो गया। बुधवार दोपहर उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। इससे किरण सिंह देव घायल हो गए। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

किरण सिंह देव की कमर में गहरी चोट है। कूल्हा टूट गया है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। हालांकि हालत खतरे से बाहर है। किरण सिंह देव परिवार के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। उनकी पत्नी और बेटी सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालबेहट में जिस जगह हादसा हुआ, वह ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। दोपहर करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक चकनाचूर हो गया है। हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे रही होगी। हादसे की सूचना मिलते ही झांसी के डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार में फंसे थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस ने बाहर निकाला

पुलिस के मुताबिक, किरण सिंह देव ने बुधवार को परिवार के साथ मध्य प्रदेश में दतिया स्थित मां पीतांबरा के दर्शन किए। दतिया से लौटते समय उन्होंने परिवार के साथ नेमावर में नर्मदा तट पर बने सिद्धेश्वर मंदिर में भोजन किया। इसके बाद रायपुर के लिए लौट रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे वह ललितपुर में कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के टेकरी गांव स्थित महेन्द्र सिंह महाविद्यालय के पास पहुंचे थे, उनकी इनोवा कार ट्रक में पीछे से घुस गई।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाली तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल CHC तालबेहट पहुंचाया। डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही SDM तालबेहट अभिजीत सिंह और कोतवाल अशोक कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंचे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47