Advertisement

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को डबल मर्डर के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी ने सुसाइड कर लिया

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को डबल मर्डर के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी ने सुसाइड कर लिया। बंदी ने जेल परिसर में गैसीफायर प्लांट की जलती भट्टी में छलांग लगा दी। मृतक की पहचान राहुल ऊर्फ विकेश कंवर (46) के रूप में हुई है, जो बम्हनीडीह चांपा का रहने वाला था। राहुल पिछले 10 साल से जेल में बंद था।

बता दें कि बिलासपुर सेंट्रल जेल में पिछले एक महीने में 5 बंदियों की मौत हो चुकी है। 23 जून को पॉक्सो के आरोपी नीलू जगत की हत्या जेल के भीतर हुई थी। इसके बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे रायगढ़ निवासी रामभरोसे माझी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई।

जून में ही गतौरा निवासी राजू गोंड और उससे पहले धर्मेंद्र सिंह की भी जेल में मौत हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह सहित पुलिस अफसरों की टीम सेंट्रल जेल पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर जेल अधिकारियों से जानकारी ली। FSL और पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है।

लकड़ियों से गैस बनती है, उसी गैसीफायर की भट्ठी में कूदा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जेल कैंपस में स्थित गैसीफायर प्लांट में लकड़ियां डालकर गैस तैयार की जाती है। इसी गैस का उपयोग जेल की रसोई में कैदियों का भोजन पकाने के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि प्लांट की भट्ठी उस समय चालू थी।

इसी दौरान कैदी अचानक वहां पहुंचा और देखते ही देखते जलती भट्ठी में कूद गया। जब तक जेलकर्मी उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पहले भी सुर्खियों में रही है सेंट्रल जेल

बिलासपुर सेंट्रल जेल पहले भी कई गंभीर घटनाओं को लेकर चर्चा में रही है। जेल के भीतर बंदियों के बीच मारपीट, संदिग्ध मौत, मोबाइल बरामदगी, नशे का सामान मिलने और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही जैसे मामलों पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर जेल प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

कलेक्टर बोले- मामले की जांच जारी

मौके पर पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि बंदी किचन में गैसीफायर में कूद गया। वह दो मर्डर के केस में आजीवान कारावास की सजा काट रहा था। 10 साल से जेल में बंद था। मामले की जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47