Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले और बांध उफान पर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले और बांध उफान पर हैं। इसके बावजूद कई युवक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी और डैम में छलांग लगाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इन स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

ऐसी खतरनाक हरकतों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रतनपुर और कोटा पुलिस ने बांध में स्टंट कर रहे युवकों को पकड़कर कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर लाइक्स, कमेंट्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवा खतरनाक रील्स बना रहे हैं। इसके लिए वे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी और डैम में स्टंट कर रहे हैं। पुलिस लगातार बांध और नदी किनारे निगरानी कर लोगों को समझाइश दे रही है।

रतनपुर और कोटा में पुलिस ने सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रतनपुर और कोटा क्षेत्र के डैम के पास युवक खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। रतनपुर के खूंटाघाट बांध के वेस्ट वीयर में बहते पानी के बीच युवक ऊपर से छलांग लगा रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्टंट कर रहे युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई, भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की शपथ भी दिलाई।

पचरीघाट चेकडैम में नाबालिगों की खतरनाक छलांग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पचरीघाट के नए चेकडैम में भी नाबालिग लड़कों के पुल से सीधे नदी में छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसे स्थानों पर पानी की गहराई और नीचे की स्थिति का सही अंदाजा नहीं होता। वीडियो में एक युवक पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करते हुए भी दिखाई दे रहा है।

खूंटाघाट, कोरी डैम और घाटों पर बढ़ रही भीड़

बरसात के मौसम में खूंटाघाट, कोरी डैम, पचरीघाट और अन्य जलाशयों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंच रहे हैं। इनमें से कई लोग रोमांच के लिए ऊंचाई से पानी में छलांग लगाकर वीडियो बनाते हैं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसे वीडियो देखकर दूसरे युवक भी उनकी नकल करने लगते हैं।

पुलिस की बढ़ी निगरानी, दी जा रही समझाइश

लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए पुलिस ने डैम, घाट और नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस नियमित गश्त कर लोगों को समझाइश दे रही है। साथ ही, जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी और डैम में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। कई जगह पानी के नीचे गहरे गड्ढे, चट्टानें और तेज बहाव होता है, जो ऊपर से दिखाई नहीं देता। ऐसे में ऊंचाई से छलांग लगाना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। हर वर्ष बरसात के मौसम में इस तरह की लापरवाही से कई लोगों की जान चली जाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47