दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को क्लासरूम और कैंपस के कई दूसरे हिस्सों में शॉर्ट्स पहनने के लिए मना किया गया है।
कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर सुसेन एलिया ने 26 जुलाई को यह नोटिस कैंपस रेगुलेशंस एंड गाइडलाइंस के नाम से जारी किया है। इसमें सभी जूनियर मेंबर्स को कैंपस में इन नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।















