Advertisement

जंतर-मंतर पर हुए GenZ प्रदर्शन के बाद अब UP से Gen Alpha बच्चों के आंदोलन का वीडियो सामने आया

जंतर-मंतर पर हुए GenZ प्रदर्शन के बाद अब UP से Gen Alpha बच्चों के आंदोलन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल के स्टूडेंट्स अपनी बेसिक मांग पूरी करने के लिए प्रोटेस्ट करते नजर आ रहे हैं।

यह मामला फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज का है। इसमें बच्चों को स्कूल के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। प्रोटेस्ट में मौजूद एक लड़का वीडियो में यह कहते हुए दिख रहा है कि स्कूल के टॉयलेट साफ नहीं है। जो बच्चे स्कूल के अंदर हैं और मैनेजमेंट का विरोध करने के लिए बाहर आना चाहते हैं, उन्हें भी नहीं आने दिया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बच्चों के हाथों में जो बैनर है, उस पर लिखा हुआ है – ‘कॉलेज की व्यवस्था सुधारो, बच्चों का भविष्य सवारों।’ स्टूडेंट का दावा है कि अगर वे सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें फेल करने की धमकी भी दी जाती है।

स्टूडेंट्स वीडियो में नारा लगा रहे हैं कि हमारी मांगे पूरी करो। ट्विटर पर वीडियो के कैप्शन में एक यूजर ने लिखा- ‘जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47