Advertisement

छत्तीसगढ़ में इस सत्र से सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक ही तारीख पर आयोजित होंगी

छत्तीसगढ़ में इस सत्र से सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक ही तारीख पर आयोजित होंगी। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने परीक्षा की समय-सारणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

पहले जिलों में स्थानीय स्तर पर अलग-अलग तारीखों में परीक्षाएं होती थीं, लेकिन अब सभी जिलों में एक समान तिथि पर परीक्षा होगी। परीक्षा के संचालन और प्रश्नपत्र तैयार कराने के लिए हर जिले में जिला स्तरीय परीक्षा समिति बनाई जाएगी।

समिति विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से गोपनीय प्रश्नपत्र तैयार करेगी और परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले विकासखंड व संकुल स्तर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएगी।

जिला परीक्षा समिति करेगी ये काम

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इसमें सहायक संचालक (प्रशासन), वरिष्ठ प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक तथा प्रधान पाठक सदस्य होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस समिति की जिम्मेदारीपाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार कराना। प्रश्नपत्र की गुणवत्ता सुनिश्चित करना। परीक्षा से दो दिन पहले प्रश्नपत्र वितरित करना। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराना। प्राप्तांक और रिकॉर्ड का सुरक्षित संधारण करनी होगी।

चर्चा में प्रिंटिंग का मुद्दा

इस बार सभी जिलों के प्रश्नपत्रों की छपाई एक ही फर्म को दिए जाने की चर्चा है। इसी वजह से पूरे प्रदेश में एक साथ परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। पिछले शिक्षा सत्र में भी इसी फर्म ने पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और अंकसूचियों का काम किया था।

इस दौरान कई छात्रों की अंकसूचियों में गड़बड़ियां सामने आई थीं। जिनमें से कई मामलों में अब तक सुधार नहीं हो सका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47