Advertisement

पीएम मोदी के गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शनिवार को पूछा, ‘क्या सरकार प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले भी वापस लेगी

पीएम मोदी के गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शनिवार को पूछा, ‘क्या सरकार प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले भी वापस लेगी।’

पीएम ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की थी। इसमें उन्होंने कहा था, ‘मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं।’

रुचिका ने माफी मांगी, वीडियो वायरल

जंतर-मंतर पर पीएम को गाली देने वाली लड़की रुचिका सिंह ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगती नजर आ रही हैं।वीडियो में रुचिका कहती हैं, ‘मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थीं। वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था और आसपास मौजूद कुछ लोग पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। मैं उसी माहौल और भीड़ के प्रभाव में आ गई।’ नोएडा में रुचिका के खिलाफ केस 30 जुलाई को केस दर्ज हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पीएम मोदी बोले- मैं भटके बच्चों को माफ करना चाहता हूं

पीएम मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बचपन गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं।

यह पिछले 9 दिनों में पीएम मोदी का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57