Advertisement

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री? सियासी अटकलों का बाजार गर्म

Prashant Kumar की Congress में हो सकती है एंट्री, Rahul Gandhi ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मांगी राय

चर्चा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने के मूड में हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में एंट्री हो सकती हैं. प्रशांत किशोर को पार्टी शामिल करने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से राय मांगी है।

प्रशांत किशोर ने की थी राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी से मुलाकात
बता दें कि प्रशांत किशोर ने 13 जुलाई को दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद कई तरह से कयास लगाए गए थे और यह बात सामने आई थी कि वह 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए बड़ी योजना तैयार कर रहे हैं.

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kumar) के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. लेकिन इस बीच सवाल है कि क्या कांग्रेस (Congress) प्रशांत किशोर को अपने दल में शामिल करना चाहती है और क्या प्रशांत किशोर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं? इसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि ना तो अब तक कांग्रेस की तरफ से कुछ कहा गया है और ना ही प्रशांत किशोर ने इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान दिया है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मांगी राय
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर (Prashant Kumar) को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वरिष्ठ नेताओं से राय मांगी है. रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से जुड़े तीन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 22 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी. बैठक में राहुल गांधी के अलावा एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ और अंबिका सोनी समेत लगभग आधा दर्जन से अधिक प्रमुख नेता शामिल हुए थे.

प्रशांत किशोर को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगले कुछ दिनों में इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय ले सकते हैं. अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो प्रशांत किशोर (Prashant Kumar) को पार्टी में कोई बड़ा पद देकर कांग्रेस (Congress) शामिल किया जा सकता है. मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि राहुल गांधी के साथ बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पूछा गया कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल किए जाने पर उनका क्या कहना है तो ज्यादातर लोगों ने हामी भरी और कहा कि यह बुरा विचार नहीं है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05