लेह, लद्दाख में गुरुवार सुबह 6:05 बजे भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी गहराई में था। फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है।
ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े विभागों से जुड़े हैं।
इनमें OSWAS 3.0 लागू करने का फैसला भी शामिल है। इसका मकसद सरकारी कामकाज को इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के जरिए आसान बनाना और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है।
कैबिनेट की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में हुई। सरकार ने OSWAS 3.0 के लिए 122.60 करोड़ रुपए का बजट तय किया। यह सिस्टम लोक सेवा भवन से ब्लॉक तक सरकारी दफ्तरों को एक डिजिटल वर्कफ्लो प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा।

















