Advertisement

राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरने से मौत हो गई

राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरने से मौत हो गई। विवाद के दौरान दोस्त ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, इसके बाद युवक नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई।

मृतक की पहचान टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो कि कारोबारी था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

दोस्त के बाद जा रही थी गर्लफ्रेंड

आमानाका पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर महोबा बाजार निवासी परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देख लिया। इस बात को लेकर परमप्रीत और युवती के बीच विवाद हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विवाद के बाद कार की बोनट पर चढ़ा बॉयफ्रेंड

इसके बाद युवती भरत मंगनानी के साथ जाने लगी। इससे नाराज परमप्रीत ने दोनों से विवाद किया और भरत की कार में टक्कर मार दी। कार रुकने पर परमप्रीत उसके बोनट पर चढ़ गया और युवती से नीचे उतरने के लिए कहा।

इसके बाद भरत ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, जिसके बाद परमप्रीत सड़क पर गिर गया।

जांच के बाद डॉक्टरों किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परमप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

फिलहाल, कार चला रहे भरत मंगनानी की तलाश जारी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सूबतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47