Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा ड्यूटी पूरी कर लौट रहे DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश की

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा ड्यूटी पूरी कर लौट रहे DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। भीमापुरम में एक मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला तो जवानों ने बिना देर किए चारपाई को अपने कंधों पर उठाया और मरीज को रायगुड़ा स्थित CRPF अस्पताल तक पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, DRG गोल्फ टीम के जवान स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भीमापुरम में उनकी नजर परिजनों पर पड़ी, जो एक मरीज को चारपाई पर लेकर अस्पताल जाने की कोशिश कर रहे थे। मरीज की हालत गंभीर थी और उसे तत्काल इलाज की जरूरत थी।

जवानों ने उठाई चारपाई, पैदल अस्पताल पहुंचे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं होने पर जवानों ने तुरंत मदद का फैसला किया। उन्होंने चारपाई को अपने कंधों पर उठाया और पैदल ही मरीज को रायगुड़ा कैंप स्थित CRPF अस्पताल तक लेकर गए। अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज को भर्ती कराया गया।

सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता का भी संदेश

माओवाद प्रभावित बस्तर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले जवानों की इस पहल ने उनके मानवीय पक्ष को सामने रखा है। देश की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार इन्हीं कंधों ने एक जरूरतमंद की मदद के लिए चारपाई भी उठाई। जवानों की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47