Advertisement

बिलासपुर रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में गुरुवार को एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

बिलासपुर रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में गुरुवार को एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 396 यात्रियों से 3.12 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह जुर्माना बिना टिकट यात्रा करने, अनियमित टिकट रखने और बिना लगेज शुल्क चुकाए सामान ले जाने जैसे विभिन्न मामलों में लगाया गया।

अभियान का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ ने हिस्सा लिया।

अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान 396 मामलों में कुल 3 लाख 12 हजार 240 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इनमें बिना टिकट यात्रा के 283 मामलों से 2 लाख 47 हजार 790 रुपए, गलत टिकट के 86 मामलों से 61 हजार 560 रुपए और बिना बुक किए सामान ले जाने के 27 मामलों से 2 हजार 890 रुपए का जुर्माना शामिल है।

गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले सही टिकट जरूर लें। स्टेशन में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट भी लें। यात्रियों से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

रेल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि स्टेशन या ट्रेन में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57