Advertisement

राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपए कीमत का चोरी हुआ 16 चक्का ट्रक पुलिस ने महज दो घंटे में बरामद कर लिया

राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपए कीमत का चोरी हुआ 16 चक्का ट्रक पुलिस ने महज दो घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक में लगे GPS और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

टॉयलेट गया था मालिक

जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त को ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया कि वह 16 चक्का ट्रक (CG-21-J-9580) लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका हुआ था। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए शौचालय चला गया। वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला।चोरी हुए ट्रक की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही आमानाका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जीपीएस लोकेशन से ट्रक तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने ट्रक में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और ट्रक के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाकर पुलिस ने उसका पीछा किया।

पुलिस ने हीरापुर इलाके की आरडीए कॉलोनी के पास से चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47