केरल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मोहनन कन्नुम्मल ने शनिवार को कहा कि जो लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं, वे नहीं जानते कि उनकी मां कौन हैं। देश को मदर इंडिया कहा जाता है और इसी सोच से वंदे मातरम का संबंध है।कन्नुम्मल ने यह बयान तिरुवनंतपुरम के मणिविला में आरएसएस के युवा सम्मेलन में दिया। छात्र संगठनों एसएफआई और केएसयू ने कन्नुम्मल पर यूनिवर्सिटी मेंआरएसएस का एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है।
केरल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मोहनन कन्नुम्मल ने शनिवार को कहा कि जो लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं, वे नहीं जानते कि उनकी मां कौन हैं















