Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पीटी टीचर पर नाबालिग छात्रा को मोबाइल पर अश्लील और शादी करने को लेकर मैसेज भेजने का आरोप लगा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पीटी टीचर पर नाबालिग छात्रा को मोबाइल पर अश्लील और शादी करने को लेकर मैसेज भेजने का आरोप लगा है। आरोप है कि समझाइश के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। शनिवार को दोबारा समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पीटी टीचर ने हाईस्कूल के छात्रों से छात्रा के भाई की रॉड से पिटाई करवाई। हमले में युवक के हाथ में चोट आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक पीटी टीचर का नाम संदीप गुप्ता (28) है, जो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ हैं। वहीं, छात्रा 10वीं में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि पीटी टीचर छात्रा से मोबाइल पर मैसेज के जरिए बातचीत करता था।

आरोप है कि पीटी टीचर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक को समझाइश दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोप है कि समझाइश के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। इसके बाद छात्रा का भाई 15 अगस्त को दोबारा शिक्षक को समझाने स्कूल पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हाईस्कूल के छात्रों से पिटवाया

इसके बाद शिक्षक ने स्कूल मैदान में हाईस्कूल के कुछ छात्रों से छात्रा के भाई की पिटाई करवाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन बोले- पहले उचित कार्रवाई नहीं

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि शिक्षक की हरकतों को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा पुलिस छात्रा के मोबाइल मैसेज, मारपीट की घटना, गवाहों के बयान और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47