Advertisement

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर वर्षों से लंबित प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किए

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर वर्षों से लंबित प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। नए नियमों से विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान ज्यादा मौके मिलेंगे और प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान होगी।

अब नर्सिंग प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग के हर राउंड में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले किसी राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को अंतिम राउंड तक इंतजार करना पड़ता था। नए बदलाव से विद्यार्थी अगले राउंड में भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

काउंसलिंग के दौरान यदि कोई विद्यार्थी किसी राउंड में प्रवेश नहीं लेना चाहता है, तो अब उसे स्क्रूटनी कराने की जरूरत नहीं होगी। पहले प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में भी विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिए संबंधित कॉलेज तक जाना पड़ता था। नए नियम से विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से कॉलेज जाने की परेशानी नहीं होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सरकारी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया तो भी मौका रहेगा

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि यदि किसी विद्यार्थी का नाम शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए सूची में आ जाता है, लेकिन वह वहां प्रवेश नहीं लेता है, तो उसे काउंसलिंग से बाहर नहीं किया जाएगा। अगले चरण में वह किसी अन्य निजी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकेगा।

पहले शासकीय कॉलेज में नाम आने के बाद प्रवेश नहीं लेने पर विद्यार्थी को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता था। इससे निजी कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विकल्प सीमित हो जाते थे।

प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में किए गए इन संशोधनों का स्वागत किया है। संगठन ने विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57